फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   व्यापारियों ने आयकर कार्यालय पर किया प्रदर्शन

व्यापारियों ने आयकर कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने आयकर कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्पीड़न के विरोध में आयकर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मंडल एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर को छह सूत्री मांग पक्ष सौंप कर जीएसटी के नाम पर व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने के मांग की। वित्त मंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपे गए मांग पत्र में कहा कि संघ व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश में गलत तरीके से जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। छापेमारी कर उनके भीतर खौफ पैदा किया जा रहा है। इंदू सिंह ने कहा कि सरकार को जीएसटी पर नीति को साफ करने की जरूरत है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि जीएसटी के कारण प्रदेश के व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार आए दिन जीएसटी में
संशोधन की बात करती है। लेकिन आज तक विसं गतियों को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की गई। यदि सरकार अपनी नीतियों में सुधार कर व्यापारियों का राहत नहीं देती है तो प्रदेश भर के व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिसके जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रांतीय मंत्री शकील अहमद, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्त, आलोक सिन्हा, आरिफ हबीब ने कहा कि जीएसटी को लेकर सरकार की नीति ठीक नहीं है। जीएसटी पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। व्यापार की अनुमति के बिना किसी व्यापारी की जांच न की जाए। देश में एक जैसा टैक्स लागू किया जाए। इस मौके पर स्वतंत्र साहू, अरुण कुमार शुक्ल, दीपक जायसवाल, आलोक सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, सुनील सेठ, जय प्रकाश जायसवाल,, बृजेश गुप्त, हसन जा हिद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed