{"_id":"5a85d9744f1c1bb1208b973a","slug":"151872160519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख करंजाकला की कुर्सी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख करंजाकला की कुर्सी खतरे में
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंजाकला ब्लॉक प्रमुख दीपचंद सोनकर की कुर्सी डगमगाने लगी है। तकरीबन 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस डीएम को सौंपी है। इस नोटिस के बाद राजनैतिक माहौल गरमा गया है। दीपचंद सोनकर सपा के पूर्व मंत्री और मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर के भाई हैं और निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।
करंजाकला ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया है कि प्रमुख धन का दुरुपयोग कर गबन कर रहे हैं। सदस्यों के बीच जाति विद्वेष फैलाकर अवहेलना और उपेक्षा कर रहे हैं। उनके द्वारा क्षेत्र पंचायत की बैठक भी नहीं बुलाई जा रही है। ऐसे में उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का विश्वास खो दिया है। इसलिए वह पद पर रहने योग्य नहीं हैं। अविश्वास की नोटिस पर 75 बीडीसी का हस्ताक्षर है। जिसमें रवींद्र मिश्र, राम कुमार सोनकर, राजेश सोनकर, गुलाब चंद, महेश प्रसाद, विकास, राकेश यादव आदि प्रमुख थे। करंजाकला विकासखंड सपा का गढ़ माना जाता है। प्रमुख चुनाव के दौरान जगदीश सोनकर प्रदेश के राज्यमंत्री थे। उन्होंने अपने प्रभाव और व्यवहार से अपने भाई को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनवाने में कामयाब रहे।