फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
स्थानीय क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ रैली भी निकाली। ब्लाक अध्यक्ष सुनीता प्रजापति ने कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अक्टूबर व नवंबर माह में धरने पर बैठी थी। सरकार ने दोनों महीनों का मानदेय काट लिया है, जो हम लोगों के साथ अन्याय है। केंद्र सरकार ने अपने बजट में भी हम लोगों के लिये कुछ नहीं दिया है। जबकि भाजपा ने वादा किया था कि यदि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार बनती है तो मानदेय वृद्धि की जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। मुन्नी शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपने बजट में हम लोगों के लिए कुछ विशेष देना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर हम सभी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस रैली में नीलम सिंह, नूर जहां, किरण पटेल, नीलम पटेल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed