{"_id":"5a85d8814f1c1b641f8b5e3c","slug":"151872136210-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे के सत्यापन के लिए तीन और टीम बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे के सत्यापन के लिए तीन और टीम बनी
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूविवि ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के सत्यापन के लिए तीन और टीमें गठित कर दी है। सत्यापन के लिए लगाई गई टीम से 19 फरवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। जिन कालेजों में अभी तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हो गई उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरा के सत्यापन के लिए पहले से ही आठ टीम गठित की गई थी। रिपोर्ट समय से आए इसके लिए तीन और टीम गठित कर दी गई। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि गाजीपुर में डा. राम सिंह याद, डा. रणजीत प्रताप, आजमगढ़ में डा. प्रेमचंद्र यादव, डा. सत्येंद्र और जौनपुर में डा. अनूप चतुर्वेदी और डा. दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इन तीनों जिलों में कालेजों की संख्या अधिक होने के कारण यहां एक एक टीम और बढ़ाई गई है। पूविवि से सम्बद्ध अन्य जिलों में कालेजों में सीसीटीवी कैमरे के सत्यापन के लिए एक एक टीमें पहले से लगाई गई है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा इस वर्ष 12 मार्च से शुरू हो रही है।