फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वैलेंटाइन डे पर लोगों ने किया प्यार का इजहार

वैलेंटाइन डे पर लोगों ने किया प्यार का इजहार

Thu, 15 Feb 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर लोगों ने किया प्यार का इजहार
वेलेंटाइन की मस्ती

विज्ञापन
जौनपुर। वैलेंटाइन डे बुधवार को युवाओं ने प्यार का इजहार किया। शाही किला और लोहिया पार्क में युवक-युवतियों ने इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। शहर के रेस्त्रां में भी प्रेमी युगलों की भीड़ लगी रही। महाशिवरात्रि पर्व पर स्कूल, कालेजों की छुट्टी होने के कारण गुपचुप प्रेम करने वालों को अपनी भावनाओं का इजहार करने में परेशानी हुई।

जेसीआई जौनपुर क्लासिक की महिला शाखा द्वारा नगर के ओलंदगंज स्थित एक होटल में वैलेंटाइन डे समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पति-पत्नी और बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई गईं। निहारिका व रसाल बरनवाल को मेरे हमसफर प्रतियोगिता में बेस्ट कपल का खिताब मिला। डांस गेम के विजेता अजय-प्रीति गुप्ता रहे। एक दूजे के लिए में राजेंद्र व ऋतु सेठ जीते। बच्चों से माता-पिता को प्यार भरा पत्र लिखवाया गया। इस प्रतियोगिता में संस्कृति साहू, शिवम कश्यप, विजयांश बैंकर, सुमित, सिद्घि साहू, अंश, आकर्षी सेठ आदि बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को चेयरपर्सन रेनू बैंकर व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जोन डायरेक्टर विशाल रिचा गुप्ता, अजय प्रीति गुप्ता, प्रदीप संगीता सेठ, अभिताष एकता गुप्ता, राजेंद्र ऋृतु गुप्ता, विष्णु सीमा सहाय, रुपेश प्रगति वैश्य, राजकुमार रीता कश्यप, राजेश अंजू गुप्ता, आशीष प्रिंयका गुप्ता, राजेश रीना अग्रहरी, श्रीश ममता गुप्ता, मनीष प्रतिमा गुप्ता, सचिन सरिका सेठ, संजीव विभा साहू, श्यामजी शालिनी सेठ, विनोद गुंजन गुप्ता, गणेश प्रतिमा साहू, श्रवण श्रीवास्तव, सचिव कार्तिक सेठी आदि उपस्थित रहे। आभार निहारिका बरनवाल ने व्यक्त किया। संचालन शुभम गुप्ता व जेसीरेट सचिव एकता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed