{"_id":"5a8487d14f1c1ba32a8b770c","slug":"151863516813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़े लोग
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोचन महादेव में शृंगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। चतुर्दशी दो दिन होने के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी जिले में महाशिवरात्रि मनाई गई। शिवशंकर का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध भगवान भोले को अर्पित किया। डीएम, एसपी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
त्रिलोचन महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दूसरे दिन भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंगला आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। उसके बाद महिला और पुरुष अलग-अलग लाइनों में लगकर जलाभिषेक किए। यहां लगे शिवरात्रि मेला परिसर खूब भीड़ रही। मंदिर व विद्यालय परिसर में लगे मेले जबरदस्त भीड़ रही। गृहस्थी का सामान भी खरीदा तथा उनके साथ आये बच्चों ने झूला-चरखी का आनंद लिया। सुरक्षा के लिए कई थानों की फोर्स मौजूद रही। जिलाधिकारी व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जलालपुर: ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर लगे मेले का जायजा लेने के बाद डीएम अरबिंद मल्लपा बंगारी और पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने मंदिर के सामने स्थित तालाब के चारों तरफ सुंदरीकरण कराने व सीढ़ी की मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि मंदिर परिसर में पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। धर्मापुर: ऐतिहासिक शिव मंदिर पर देवाधिदेव महादेव में श्रद्धालुओं ने दूध ,बैर, धतूरा ,गन्ना, चावल, फूल माला चढ़ाकर दर्शन पूजन किया। मेले में चेन स्नेचर महिलाए भी सक्रिय रही। दो महिलाओं की चेन भी कट गई। वैसे उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
सिंगरामऊ: महाशिवरात्रि दो दिन होने के कारण बुधवार को भी क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर ,गूदरनाथ मंदिर , मल्लूपुर शिवमंदिर ,सिंघावल के शिवमंदिर, छिटकापुर के गौरीशंकर मंदिर पर शिवभक्तों द्वारा जल,बेलपत्र,धतूरा ,मदार फूल माला चढ़ाकर पूजन अर्चन किए। स्थानीय गौरीशंकर के मेले में बेर , संतरे ,जलेवी की जमकर खरीदारी की गई ।मेले पुरुषों सेअधिक महिलाएं बच्चे रहे ।
सुजानगंज: स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज में भक्तो का ताँता लगा रहा। भीड़ इतना ज्यादा रही की प्रशासन के भी हाथ पाँव फूलने लगे। लंबी कतारे भोर से लेकर दोपहर तक लगी रही। भक्तो ने ॐ नम: शिवाय और हर हर महादेव के नारे से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। हाथों में बेल पत्र, पुष्प, माला, धतूरा और जल लेकर कतारों में दर्शन करने का इंतजार करते रहे। मंदिर प्रबंधक सुधीर तिवारी ने कहा कि पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बदलापुर दिग्विजय सिंह खुद पूरी निगरानी में लगे रहे।