फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर में घंटों जाम से जूझते रहे लोग

शहर में घंटों जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर में घंटों जाम से जूझते रहे लोग
शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को को भी लोग घंटों जाम में फंसकर हैरान होते रहे। जाम के चलते कोई दफ्तर देरी से पहुंचता है तो कोई मुकदमें में गैर हाजिर हो जाता है। यह समस्या आम हो गई है। शाही पुल से लेकर चहारसू, कोतवाली, सद्भावना पुल रोड और कचहरी रोड पर लोग जाम में फंसकर हैरान हुए।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निबटने के लिए नो एंट्री जोन बनाया गया है। इसके लिए जगह जगह होमगार्ड तैनात किए गए हैं लेकिन इसके बाद भी तमाम चार पहिया वाहन नो एंट्री जोन में धड़ल्ले से घुस जाते हैं। बाइक सवार हों या चार पहिया वाहन चालक कोई किसी के लिए भी यातायात का नियम कोई मायने नहीं रखता। शहर की सड़कों पर अक्सर लोग यातायात नियमों को तोड़ते देखे जाते हैं। शुक्रवार को दोपहर सद्भावना रोड तिराहे के पास तैनात होमगार्ड ने ई रिक्शा चालक को नो वनवे वाले रास्ते पर जाने से रोका तो वह गार्ड से ही उलझ गया। गार्ड और ई रिक्शा चालक के बीच सड़क पर विवाद के चलते भी लगों को काफी देर जाम में फंसकर हैरान होना पड़ा। शाहीपुल पर शेर वाली मूर्ति के आस पास सड़क पर ही लोग बाइक खड़ी कर चले जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है। बेतरतीब गाडिय़ों को खड़ा करने का नजारा ओलंदगंज से जेसीज चौराहे तक सड़क की दोनो पटरियों पर किसी भी समय देखा जा सकता है। ऐसे वाहनों का चलान किए जाने के लिए पूर्व में अभियान भी चलाया गया था लेकिन उसका भी कोई असर नहीं दिखा। शुक्रवार को अशोक टाकीज के सामने आटो रिक्शा और ई रिक्शा के बीच से जान को जोखिम में डालकर बच्चों को बैठाए बाइक सवार को निकलते देख लोगों के होश उड़ गए। संयोग था कि वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

सड़क पर डंप कर दिया जा रहा कूड़ा
जौनपुर। एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा और इसके लिए जागरुकता रैली भी निकाली जा रही दूसरी और शहर में सड़क पर ही कूड़ा डंप कर दिया जा रहा है। कोतवाली चौराहे के निकट हरलालका रोड पर सड़क के किनारे कूड़ा डंप कर दिए जाने से आस पास के दूकानदारों को परेशानी हो रही है। इधर से गुजरने वाला हर कोई नगरपालिका को कोसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
जाम लगने से आवागमन बाधित
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर चौराहे से इलाहाबाद व मछलीशहर रोड तक सड़क के किनारे खड़े वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की हालत यह है कि प्राइवेट वाहन चालक द्वारा वाहन में संवारी भरने के चक्कर में उसे चौराहे पर बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया जा रहा है। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी एम्बुलेंस में बैठे रोगियों तथा स्कूल आने जाने वाले बच्चों को हो रही है। स्कूल वाहन घंटों जाम में फंस जाते हैं। जिसके चलते छात्रों को स्कूल पहुंचने में विलंब होता है। किसान नेता राजनाथ यादव, धर्मराज पटेल, सीता राम पटेल सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed