{"_id":"5a7df1444f1c1b641f8b4d3a","slug":"1518203405199700-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9700 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9700 ने छोड़ी परीक्षा
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को कड़ाई के चलते 9786 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। तीन केंद्रों पर नकल करते हुए सात छात्र पकड़े गए। सचल दस्ते ने कई केंद्रों पर छापेमारी की। जिसके कारण छात्रों में हडकंप मचा रहा। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 86534 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 76749 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। 9786 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया।
बोर्ड परीक्षा में कड़ाई के चलते बड़ी संख्या में छात्र अंग्रेजी की परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इंटरमीडिएट गायन, वादन और नृत्य की परीक्षा में सौ छात्र अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट के गायन की परीक्षा में 305 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 273 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 32 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। संगीत की परीक्षा में 685 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 618 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 67 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की नृत्यकला की परीक्षा में एक छात्र पंजीकृत था। वह भी परीक्षा देने नहीं पहुंचा। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान स्वामी कृष्णानंद इंटर कालेज केंद्र पर चार छात्र नकल करते पकड़े गए। राम स्वरूप सर्वोदय इंटर कालेज भवनाथपुर केंद्र पर एक छात्रा नकल करते पकड़ा गया। सुबह की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान वाराणसी वित्त एवं लेखा की टीम ने निरीक्षण किया। एक छात्रा के पास पर्ची पाए जाने पर रस्टीकेशन कर दिया। टीम परीक्षा शुरू होने के एक घंटा बाद पहुंची थी।
------------
डीएम ने दो केंद्रों का किया निरीक्षण
जलालपुर। डीएम अरविंद मलंप्पा बंगारी ने शुक्रवार को सुबह की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद जनहित इन्टर कालेज गोमटी मार्केट में पहुंच गए। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वह बयालसी इंटर कालेज जलालपुर में पहुंचकर सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखा। परीक्षा कक्ष में पहुंच गए जहां चार छात्राएं कापी लिखकर बैठी थी। संदेह होने पर डीएम सभी छात्राओं की कापी को चेक किया। केंद्र व्यवस्थापक डा. शेलेन्द्र कुमार सिंह से परीक्षा की जानकारी ली।
विज्ञापन
------------
परीक्षा के दौरान छात्रा हुई बेहोश
जलालपुर। बयालसी इंटर कालेज में शुक्रवार को सुबह की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान कक्षा दस की छात्रा श्रद्धा मौर्य बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने पर विद्यालय में हडकंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक डा. शेलेन्द्र कुमार सिंह ने फोन कर 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस के नहीं आने पर आनन फानन में उन्होंने छात्रा को अपनी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया। जहां इलाज के 45 मिनट बाद उसे होश आया। तब शिक्षकों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे बाद वह फिर से परीक्षा में शामिल हुई। बेहोश हुई छात्रा कक्षा दस की है।
----------
केंद्र व्यवस्थापक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
सतहरिया। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में लगाए गए परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने केंद्र व्यवस्थापक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि परिचय पत्र के नाम पर वसूली करने का विरोध करने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। हिंदू इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के लिए खंड शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर शिक्षकों की मांग की थी। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर उनकी सूची केंद्र व्यवस्थापक राम श्रृगांर शुक्ल के पास भेज दिया। शिक्षकों ने केंद्र व्यवस्थापक द्वारा शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि ड्यूटी के लिए भेजे गए शिक्षकों के साथ परीक्षा केंद्र पर दुर्ब्यवहार किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर जब शिक्षकों और केन्द्र व्यवस्थापक को वार्ता के लिए बुलाया गया तो केन्द्र व्यवस्थापक ने आने से इनकार कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के कारण कोई भी शिक्षक परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी करने के लिए तैयार नहीं है।