फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सार्वजनकि भूमि पर अवैध कब्जे का रिकार्ड नहीं

सार्वजनकि भूमि पर अवैध कब्जे का रिकार्ड नहीं

Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनकि भूमि पर अवैध कब्जे का रिकार्ड नहीं
जिले में सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध कब्जे का कोई आंकड़ा जिला प्रशासन के पास नहीं है। इस तरह यह बताना मुश्किल है कि जिले में कितनी भूमि पर अवैध कब्जा है। उधर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह क्लस्टर बनाकर श्रावस्ती पैटर्न पर अवैध कब्जा हटवाया जा रहा है। इस तरह 742 के मुकाबले 731 शिकायतों का निस्तारण हुआ है। सबसे अधिक सदर तहसील में 196 शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा गांवों में सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध कब्जे का चिन्हांकन किया जाता है। तहसील स्तर पर उसका क्लस्टर बनाया जाता है। इसके बाद टीमों का गठन किया जाता है। जिसमें पुलिस व लेखपाल सहित अन्य राजस्व के लोग रहते हैं। उनके द्वारा गांव में बैठक करने के बाद कब्जा हटवाने का कार्य किया जाता है। विभागीय आंकड़े पर गौर करें तो 731 शिकायतों को निस्तारित कराया गया है। अभी भी 11 शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है। जिसमें सदर तहसील में 196 के मुकाबले दो शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। इसी प्रकार मड़ियाहूं तहसील में 106 के मुकाबल दो शिकायतें, मछलीशहर तहसील में 94 के मुकाबले तीन शिकायतें, केराकत तहसील में 114 के मुकाबले चार शिकायत निस्तारित होना बाकी है। जबकि शाहगंज तहसील में आए 151 शिकायतों व बदलापुर तहसील में आए 81 शिकायतों में से सभी निस्तारित हैं।
विज्ञापन

इनसेट:
251 गांव विवाद रहित
जौनपुर। श्रावस्ती पैटर्न पर मुकदमे के विवाद को छोड़कर शेष विवादों को निपटा कर अब तक 251 गांवों को विवाद रहित गांव कराया गया है। जिसमें सदर तहसील में 62,मड़ियाहूं तहसील में 38,मछलीशहर तहसील में 35, शाहगंज तहसील में 48, केराकत तहसील में 31 व बदलापुर तहसील में 29 गांवों को विवाद रहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध कब्जा व हटाए गए कब्जे का कोई आंकड़ा नहीं है। लेखपालों से जांच कराकर क्लस्टर बनवाया जाता है। इसके बाद टीमों का गठन श्रावस्ती माडल पर विवाद हल कराने व अवैध कब्जा हटवाने का कार्य किया जा रहा है।
आरपी मिश्र
एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed