{"_id":"5a7c9ed94f1c1ba2268b92ff","slug":"15181167832-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजागरण के लिए साइकल से दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजागरण के लिए साइकल से दिल्ली रवाना
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सरकारी विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए बलिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव साइकिल से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। गुरुवार को जौनपुर शहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका नईगंज में स्वागत किया। राधेश्याम का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधियों के बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में अनिवार्य कर दिया जाए तो स्कूलो की हालत सुधर जाएगी। सरकारी विद्यालयों में मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं ऐसे में उनकी तरफ ध्यान ही नहीं दिया जाता है। न तो मानक के अनुरूप शिक्षक हैं और न ही अन्य संसाधन। राधेश्याम के जौनपुर पहुंचने पर गुरुवार को नईगंज में विवेक यादव, अशोक कुमार, सुमित, दिनेश, सर्वेश, सुजीत यादव आदि ने स्वागत किया।