{"_id":"5a7c9ced4f1c1b4f588b7814","slug":"15181162907-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी रेलिंग का निर्माण नहीं होने से बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी रेलिंग का निर्माण नहीं होने से बढ़ा खतरा
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर जंघई मार्ग बंधवाबाजार के पास बसुही नदी पर सैकड़ों साल पुरानी पुलिया की टूटी रेलिंग की मरम्मत पीडब्लूडी विभाग नहीं कर रहा है। ऐसा लगता है कि विभागीय अधिकारियों को हादसे का इंतजार है। मरम्मत नहीं होने से कभी भी हादसा हो सकता है। इधर से गुजरने वाले वाहनों को खतरे की आशंका बनी रहती है।
मछलीशहर से जंघई मुख्य सड़क पर बसुही नदी पर बना सौ वर्ष पुराना पुल जर्जर हो गया है। इसकी रेलिंग टूट चुकी है, जिससे गिरकर आए दिन लोग घायल होते रहते है। इन दिनों सड़क पर इलाहाबाद की तरफ आने जाने वाले वाहनों का दवाब बढ़ गया है, जिससे खतरा और ही बढ़ गया है। जनवरी माह में जर्जर पुल का निरीक्षण करने आएं इंजीनियरों की टीम ने शासन को नए पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा था। कहा गया था जब तक प्रस्ताव पास होकर नहीं पहुंचता तब तक टूटे पुल की रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी। एक माह बीत गए टूटी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जिससे राहगीरों को नदी में गिरने का खतरा बना हुआ है। रामगढ मुकुंद सोनी, बरावा असद अंसारी, घनश्याम सोनी का कहना है टूटे रेलिंग से कई लोग गिरकर घायल हो चुके है। विभाग द्वारा आश्वास के बाद रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
कोट :
नदी पर नए पुल बनाएं जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जब तक प्रस्ताव पास नहीं हो जाता तब के लिए टूटी रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी।-डीसी गुप्ता अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड