{"_id":"5a7c9bfe4f1c1b410b8b7e42","slug":"151811605219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया निरीक्षण
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गुरुवार को टीडी कालेज परिसर स्थित महाराणा प्रताप व्यायाम शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल को देखा और समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव से जरूरी इंतजाम करने को कहा। साफ-सफाई को लेकर उन्होंने अधिकारियों को चेताया। पीडी पीके राय ने उन्हें विस्तार से तैयारियों की जानकारी दी। अभी वैवाहिक समारोह की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी को भाग लेना है। उनसे समय मिलने के बाद ही विवाह की तिथि घोषित की जाएगी। पूरे जिले में एक साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना है। प्रशासन पंजीकरण जरूर कर रहा है।