{"_id":"5a7604794f1c1b462c8b5e58","slug":"15176840417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं समान रूप से पुरूषों के साथ अधिकारों में हैं सहभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं समान रूप से पुरूषों के साथ अधिकारों में हैं सहभागी
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सृष्टि के विकास की कल्पना पुरुष व महिला के संयुक्त योगदान के बिना संभव नहीं होता है। जब आबादी के आधे हिस्से की चिंता की आवश्यकता पड़ रही है तो यह समाज सृष्टि के विकास में अवरोधक की भूमिका में है। उक्त बातें मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) रत्नाकर ने शनिवार को टीडी महिला कालेज में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कभी भी नारी आंदोलन नहीं हुआ, इसका प्रमुख कारण यह रहा कि अधिकारों में महिलाएं समान रूप से पुरुषों के साथ सहभागी हैं। प्राचीन काल में भारत की महिलाओं ने उच्च शिक्षा के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकर्ता की भूमिका का निर्वहन किया है, जो वर्तमान समय में महिलाओं के लिए प्रेरणारुाोत है। गोष्ठी को डा. ज्योतिदास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता अशोक सिंह व संचालन जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह, जिला संयोजक (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) डा. जांहवी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, शशि मौर्या, राम सिंह मौर्य, किरन श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, पुष्पराज सिंह, पूनम विश्वकर्मा, धर्मपाल कन्नौजिया, मनोज दूबे, मीडिया प्रभारी अभय राय, दिनेश सिंह, अनीता सिद्धार्थ, अंजना श्रीवास्तव, डा. अंकिता सोनी, विमला देवी, प्रीति गुप्ता, मृदुला श्रीवास्तव, किरन मिश्र आदि उपस्थित रहे।