फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नएसएस से जागृत होती है देश प्रेम की भावना

नएसएस से जागृत होती है देश प्रेम की भावना

Fri, 02 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नएसएस से जागृत होती है देश प्रेम की भावना
माता प्रसाद आदर्श पीजी कालेज भभौरी के एनएसएस शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। शिविरार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने कहा कि देश को विकास के पथ पर ले जाने में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। स्वामी विवेकानन्द का कर्मयोग अपने जीवन में अपना कर हम संस्कारित बन सकते हैं। विशिष्ट अतिथि टीडी कालेज के शिक्षक डा. राज कुमार गुप्त ने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से बच्चे आपसी प्रेम, जरूरतमंद की मदद, राष्ट्र भक्ति, सेवा , दया, सद्भाव, उदारता की शिक्षा प्राप्त करते हैं। कालेज के प्रबंधक व शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. एसबी सिंह ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही हमारे देश का भविष्य है। ऊंच नीच का भेद, छोटा बड़ा का भाव, अगड़े पिछड़े की भावना सब कुछ यहां मिट जाता है। मुख्य अतिथि ने सरस्वती व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन अर्चन किया। डॉ विजय बहादुर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकांकी, लोक नृत्य, भांगड़ा, कव्वाली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे शिक्षाप्रद स्लोगन पर पेंटिंग व निबन्ध लेखन प्रस्तुत किया। अध्यक्षता डा. अजय कुमार सिंह ने की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. आनन्द सिंह डा.संजय सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. सतीश , डा. रमेश कुमार, डा. इंदुमती, डा. अखिलेश आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डा. सीमा सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed