फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ड्यूटी से लापता तीन शिक्षक निलंबित

ड्यूटी से लापता तीन शिक्षक निलंबित

Sun, 28 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से लापता तीन शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने ड्यूटी से लापता तीन शिक्षकों को शनिवार को निलंबित कर दिया। ये शिक्षक गणतंत्र दिवस के मौके पर भी विद्यालय नहीं पहुंचे थे। उपस्थित पंजिका में इनके फर्जी हस्ताक्षर भी मिले हैं।

बीएसए ने बताया कि सुजानगंज विकास खंड के घाटमपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक अखिलेश सिंह शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय नहीं पहुंचे। उधर, गणतंत्र दिवस मनाने के लिए छोटे बच्चे विद्यालय पहुंच गए थे। काफी देर बाद बच्चे निराश होकर लौट गए। विद्यालय का ताला नहीं खुला। गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय से की। खंड शिक्षा अधिकारी की माने तो उन्होंने जब संबंधित अध्यापक को फोन कर स्कूल न आने का कारण जानना चाहा तो वह उनसे उलझ गए। शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी से दुव्र्यवहार किया। इसकी शिकायत बीएसए को मिली तो उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई। पता चला कि संबंधित अध्यापक अक्सर गायब रहते हैं। उनका हस्ताक्षर कोई और बनाता है। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर जांच बैठा दी है। इसके अलावा मडिय़ाहूं विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मेहंदी में तैनात रश्मि सिंह 10 अगस्त 2017 से बिना किसी सूचना के गायब हैं। इसी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में तैनात सहायक अध्यापक अजरा परवीन दो जुलाई 2017 से विद्यालय नहीं आ रही हैं। इस शिकायत पर बीएसए ने जांच करवाई तो शिकायत सही पाए जाने पर दोनों महिला शिक्षकों को भी निलंबित कर जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed