{"_id":"5a6786eb4f1c1bd34b8b4953","slug":"151673438316340-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से 340 लोग जाएंगे हज यात्रा पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से 340 लोग जाएंगे हज यात्रा पर
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। इस वर्ष जिले से कुल 340 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। जिले का कोटा 342 जायरीनों का है। मगर इस साल सिर्फ 296 प्रार्थना पत्र आए थे। ऐसे में सबको चुन लिया गया है। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले 44 लोगों का चयन पहले ही कर लिया गया था।
जिला हज कमेटी के ट्रेनर शाह मोहम्मद तारिक ने बताया कि इस साल जिले की साधारण कोटे की 342 सीटें मिली थीं। लेकिन पासपोर्ट प्रक्रिया समय से पूरी न होने के कारण बहुत से लोग आवेदन नहीं कर सके। साधारन कोटे में सिर्फ 296 लोगों ने आवेदन किया था। जिससे बिना लाटरी के ही सभी का चयन कर लिया गया। जिले से बिना महेरम के किसी भी महिला ने हज यात्रा के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित हज यात्रियों को पहली किस्त की रकम 81 हजार रुपये हज खाते में जमा करना होगा। हज यात्री रकम खाते में जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। रसीद के साथ पासपोर्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति में जमा करना होगा।