{"_id":"5a64e9824f1c1b8f268b5a7c","slug":"151656301010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में दीक्षांत तैयारी के लिए हुआ पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में दीक्षांत तैयारी के लिए हुआ पूर्वाभ्यास
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए रविवार विवि में छात्रों को पूर्वाभ्यास कराया गया। अवैधनाथ संगोष्ठी भवन में रविवार को मुख्य अतिथि की भूमिका में इंजीनियरिंग संकाय के प्रो. बीबी तिवारी एवं राज्यपाल की भूमिका में कार्य परिषद के सदस्य प्रो. विलास तभाने रहे। कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास के लिए विश्वविद्यालय में सुबह से ही स्वर्ण पदक,पीएचडी उपाधि धारक पहुंचने लगे। स्वर्ण पदक धारकों को उनके आरक्षित स्थानों पर बैठाकर पूर्वाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह बताया गया कि कैसे मेडल लेना है और दीक्षांत शपथ के दौरान क्या कहना है। विश्वविद्यालय परिसर के पाठ्यक्रमों के स्वर्ण पदक धारक अपने-अपने विभागों में चले गए। कनिष्ठ छात्राओं ने उनसे खुशियां साझा की। कार्यक्रम का संचालन डा. मनोज मिश्र ने किया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. वंदना राय, प्रो. बीडी शर्मा, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. केएस तोमर, डा. एके जैन आदि मौजूद रहे।
57 मेधावियों को आज राज्यपाल देंगे मेडल
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रथम प्रयास में सर्वोच्च अंक पाने पर 57 विद्यार्थियों को राज्यपाल राम नाईक के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा। इस अवसर पर न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले, मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायलय को डी. लाज की मानद उपाधि एवं प्रख्यात समाज सेवी आशीष गौतम, अध्यक्ष दिव्य सेवा मिशन हरिद्वार को डी. लिट् की मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा। राजनीति शास्त्र में पीजी कालेज मड़ियाहूं के प्राचार्य डा. सुरेश कुमार सिंह को डी. लिट् की उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में 228 पीएचडी उपाधि दी जाएगी। दीक्षान्त समारोह सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारम्भ होगा।
पूविवि में 11 बजे पहुंचेगे कुलाधिपति
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल राम नाईक मुख्य अतिथि होंगे। कार्यज्ञक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह सुबह 11 पूविवि के हेलीपैड पर पहुंचेगे। 11 से 11.05 बजे हेलीपेड से अतिथि गृह में आगमन।11.05 से 11.20 बजे पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड आफ आनर, 11.20 से 11.21
विज्ञापन
बजे तक विवि परिसर स्थित वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा स्थल पर आगमन एवं पुष्पाजंलि अर्पित, 11.21 से 11.22 बजे गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर आगमन एवं पुष्पाजंलि अर्पित अ र्पित, 11.22 से 11.23 बजे संगोष्ठी भवन में नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का शिलान्यास, 11.23 से 11.24 बजे संगोष्ठी भवन में प्रो. कृष्ण जोशी वैकल्पिक ऊर्जा शोध संस्थान का शिलान्यास करेंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति करेंगे। 11.24 से 11.26 बजे संगोष्ठी भवन कक्ष में आगमन एवं परिधान ग्रहण। 11.26 से 11.28 बजे शोभा यात्रा के साथ मंच पर आगमन होगा। उधर 21वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पद्मभूषण प्रो. कृष्ण जोशी रविवार की शाम पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर पहुंच गए। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने प्रोफ़ेसर जोशी को बुके देकर स्वागत किया। प्रो. जोशी सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक रहे है।