{"_id":"5a64e5be4f1c1b8b268b5b00","slug":"15165620471724-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जनवरी को उतर प्रदेश दिवस मनाने की रुपरेखा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जनवरी को उतर प्रदेश दिवस मनाने की रुपरेखा तय
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी को जिले में भी उत्सव मनाया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई।
डीएम ने बताया कि टीडी कालेज की राणा प्रताप व्यायामशाला में 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि इसमें प्रबुद्धजन प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देंगे। सरकार की महत्वकांक्षी योजना की जानकारी लोगों को दी जाएगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के कार्यों की प्रदर्शनी लगाने को कहा। रविवार को सुबह मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर डीडीओ दयाराम, पीडी पीके राय, डीडीएजी जयप्रकाश, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका कृष्णचंद्र, डा. रमेश यादव, अरुण सिंह, निखिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन