{"_id":"5a639aca4f1c1b7f268b58af","slug":"15164773211924-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी संघ ने 24 को धरना देने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी संघ ने 24 को धरना देने की दी धमकी
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नायब तहसीलदार संतोष शुक्ला के व्यवहार से क्षुब्ध मछलीशहर तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने राजस्व अधिकारियों को पत्रक देकर नायब तहसीलदार के स्थानांतरण तक आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि यदि मामला नहीं सुलझाया जाता तो 24 जनवरी से वे आंदोलन छेड़ देंगे।
नजारत चपरासी सुरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा शुक्रवार को कंबल का गठ्ठर वाहन पर लादने में असमर्थता जताया। जिसको लेकर उसका नायब तहसीलदार के साथ विवाद हो गया था।मामले में जहां राजस्व अधिकारी अनुशासन हीनता के आरोप में सुरेंद्र कुमार मौर्य के निलंबन की संस्तुति के साथ कार्यवाही करने के लिए उपजिलाधिकारी के पास पत्र दिए।वहीं इस बात से आक्रोशित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने शनिवार को तहसील में धरने पर बैठने की घोषणा कर दी। इसके बाद एसडीएम ने 23 जनवरी को आयुक्त के मुआयने के बाद मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। जिस पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शांत हो गए। लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को पत्रक सौपा। जिसमें नायब तहसीलदार का स्थानांतरण व उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 24 जनवरी से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।