फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मिशन 2019 के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता: सिद्धार्थ

मिशन 2019 के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता: सिद्धार्थ

Sun, 21 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मिशन 2019 के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता: सिद्धार्थ

विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और मिशन 2019 की तैयारी में अभी से लग जाएं। इलाहाबाद से आजमगढ़ जाते समय शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री नगर में सिपाह के पास स्थित नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के जनसम्पर्क कार्यालय पर रुके थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री गिरीश यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी। इस बार उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। नगर विकास राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री से जौनपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी से अवगत कराया। उन्होंने मेडिकल कालेज के निर्माण को जल्दी पूरा कराने का आग्रह किया। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष भाजपा आशीष गुप्ता आशु, पार्टी के जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, डॉ दिनेश सिंह बब्बू, अजय सिंह प्रधान, सुबाष शुक्ला, विकास शर्मा, बसंत प्रजापति, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजू दादा, राजवीर दुर्गवंशी, श्याम बाबू, आलोक वैश्य, अरुण जायसवाल, नीरज जायसवाल, अजीत साहू, रामसूरत मौर्य, राजकेशर पाल, विनय मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed