{"_id":"5a6396214f1c1bca798b4e02","slug":"1516476128522-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को लखनऊ जाएंगे कलेक्ट्रेट कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को लखनऊ जाएंगे कलेक्ट्रेट कर्मचारी
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पदोन्नति समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित कलेक्ट्रेट कर्मचारी 22 जनवरी को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित धरना में शामिल होने जाएंगे।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव व मंत्री आशीष त्रिपाठी ने शनिवार को कर्मचारियों के साथ बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मुख्य मांग कार्यालय जिलाधिकारी का नाम जनपद सचिवालय रखना है। नायब तहसीलदार के पदों को 10 प्रतिशत प्रोन्नति से भरा जाना चाहिए। प्रोन्नति की प्रक्रिया में पोषक पद पर निर्धारित अवधि की सेवा की बाध्यता समाप्त की जाए। प्रदेश के सभी जिलों से कलेक्ट्रेट कर्मचारी लखनऊ जाएंगे। वहां आंदोलन को तेज करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।