{"_id":"5a63961c4f1c1b7d268b59a6","slug":"15164761237-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यो व योजनाओं की सूची नहीं देने पर जनप्रतिनिधियों ने जताया नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यो व योजनाओं की सूची नहीं देने पर जनप्रतिनिधियों ने जताया नाराजगी
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर । अधिकारी जनप्रतिनिधियों को कार्यों का विवरण ही नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की शनिवार को कलेक्ट्रेट में सांसद कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उपेक्षा का आरोप लगाया। सांसद ने भी इस रवैए पर नाराजगी जताई तो जिलाधिकारी को अफसरों से कहना पड़ा कि वे कार्यों की सूची विधायकों को जरूर उपलब्ध कराएं।
विधायकों ने आवास योजना में अनियमितता की शिकायत तो अधिकारियों ने कहा कि वे ऐसी गड़बड़ी का प्रणाम दें कार्रवाई की जाएगी। मुंगराबादशाहपुर की सुषमा पटेल ने कहा कि विधावा पेंशन के फार्म आनलाइन भरवाए जा रहे हैं। इसमें ग्राम सचिवों को सहयोग करना चाहिए। गांवों में कैंप लगाए जाएं और उसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को दी जाए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि ऐसे मामलों में रोस्टर बनाया जाए और उसकी सूचना डुगडुगी बजाकर गांव भर में दी जाए। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बदलापुर में सीवर लाइन का कार्य बाधित होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि जनहित की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं और डाक से उसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को भी दें। अगर कार्यों व योजनाओं की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध नहीं कराई जाती तो संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ से कहा गया कि वे सुनिश्चित करें कि चिकित्सक तैनाती स्थल पर निवास करें। सामुदायिक शौचालयों का उद्घाटन भी जनप्रतिनिधि से ही कराने का फैसला लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह, पीडी पीके राय, डीडीओ दयाराम मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, पीडी पीके राय, डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, एक्सईएन विद्युत एकेमिश्र, कमलेश श्रीवास्तव, सीवीओ डा. विरेंद्र सिंह, एक्सईएन विद्युत एससी सोनौदिया आदि अधिकारी उपस्थित रहे।