{"_id":"5a62494b4f1c1b7c268b554d","slug":"151639092119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर निकली शौर्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर निकली शौर्य यात्रा
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) की ओर से शौर्य यात्रा निकाली गई। टीडी कालेज के व्यायाम शाला से निकली शौर्य यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू चौराहा होतेे हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि क्षत्रिय समाज ने देश के रक्षा के लिए बलिदान दिया है। जिसके कारण विदेशी आक्रांताओं का मंसूबा विफल हुआ है। विशिष्ट अतिथि कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि जब इस देश में क्षत्रिय राजा थे। तब भारत को अखंड भारत के नाम से जाना जाता था। उस दौर में भारत का क्षेत्रफल अफगानिस्तान, इरान, इराक तक फैला हुआ था। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि फिल्म पद्मावती में हमारे इतिहास से छेड़छाड़ किया गया है। अगर यह फिल्म भारत में रिलीज हो जाएगी तो हिन्दुत्व का मजाक बनाकर पूरे विश्व में परोसने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महामंत्री विराज ठाकुर ने किया। इस मौके पर सर्वेश सिंह, राजकुमार सिंह, नकूल सिंह, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अमेठी के शौर्य प्रताप सिंह, आजमगढ़ के आशीष सिंह, लखनऊ के उत्तम सिंह, सिद्घार्थ सिंह आदि मौजूद थे।