{"_id":"5a6247764f1c1b61268b5518","slug":"15163904525-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवारों को जोड़ती हैं बेटियां: डा. राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो परिवारों को जोड़ती हैं बेटियां: डा. राकेश
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने कहा कि बेटियां दो परिवारों को जोड़ती हैं। समाज के सभी वर्ग के लोग जब कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं तब राष्ट्र का विकास होता है। वह शुक्रवार को राज गौरव महाविद्यालय खुटहन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन के मौके पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी उपनिषदों में छिपे हुए रत्नों को निकालकर समाज में प्रतिस्थापित किया। डा. ओंकार प्रकाश यादव ने कहा कि राष्ट्र सेवा परमधर्म है। अंत में अशोक यादव ने आभार व्यक्त किया। रंजना उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। अनिशा यादव व मनीषा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जोगेंद्र यादव, शरद यादव, डा. हरिश्चंद्र तिवारी, रामप्रसाद शर्मा, डा. मनोज कुमार गुप्ता, सुबाष, चंद्रपाल, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कुंवर सिंह यादव, वंदना, सारिका, ममता आदि मौजूद थी। संचालन डा. अखिलेश चंद्र पाठक ने किया।
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान मेँ एक सप्ताह से चल रहे युवा सप्ताह का समापन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया। डॉ. उर्मिला सिंह, पवन सिंह ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वयं सेवक एवं सेविकाओँ ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा वही है जो कुछ करने की जज्बा रखता है। अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना एवं संचालन डॉ. पवन सिंह ने किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा मंच है जहाँ पर स्वयं सेवक एवं सेविका आत्मनिर्भर होते हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्य, राकेश पाल, बृजमोहन गुप्ता, मयंक पाण्डेय, शुभम गौतम, अंकिता शुक्ला, सपना चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्र, आलोक रंजन, रियासत अली, शिवानी मिश्र, शिल्पा मिश्र, आयशा बानो आदि उपस्थित रही।