{"_id":"5a62467f4f1c1b7d268b5620","slug":"1516390205825-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को मतदाता जागरुकता रैली निकालने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को मतदाता जागरुकता रैली निकालने का निर्देश
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें 25 जनवरी को आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने की तैयारी और मतदाता जागरूकता अभियान में अब तक किये गये प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का ज्यादा से ज्यादा नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी फार्म 6 पर्याप्त मात्रा में महाविद्यालयों में उपलब्ध कराए। सभी बूथों पर 25 जनवरी को मतदाता जागरुकता रैली एवं शपथ भी दिलाए।उन्होंने डीआईओएस उमेश शुक्ल को जिले के सभी महाविद्यालयों, आईटीआई, पालीटेक्निक कालेजों, प्रशिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए स्लोगन, राइटिंग, निबंध, लेखन, गीत प्रतियोगिता, स्किटस, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीआईओएस ने सभी प्राचार्यो को इसको सफल बनाकर सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं की सूची 24 जनवरी तक उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम आरपी मिश्रा, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियर्दशनी, एसडीएम मड़ियाहूं रमापति बिंद, एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे, एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी, एसडीएम मछलीशहर विमल कुमार दुबे, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत राम एवं प्राचार्य आदि उपस्थित रहे।