{"_id":"5a60f33e4f1c1ba2268b52c7","slug":"151630335414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ समेत चार के खिलाफ लूट का वाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ समेत चार के खिलाफ लूट का वाद दर्ज
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली चौराहा के पास ट्रक ड्राइवर से कागजात चेकिंग के दौरान 10 हजार घूस मांगने और घूस न देने पर उसे व खलासी को मारने-पीटने तथा 40 हजार रुपये लूटने के आरोप में सीजेएम ने एआरटीओ व पुलिसकर्मियों समेत चार पर प्रकीर्ण वाद दर्ज किया है।
लालता प्रसाद निवासी आजमगढ़ ने कोर्ट में 156 (3) के तहत दरखास्त दिया कि 19 दिसंबर 2017 को करीब 11 बजे रात उसके ट्रक के ड्राइवर सरोज व खलासी सूरज सिहौली चौराहा के निकट सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर कुछ दूरी पर रात का खाना बना रहे थे। तभी एआरटीओ हमराही सिपाहियों व ड्राइवर के साथ बोलेरो गाड़ी से वहां रुके और ड्राइवर सरोज यादव से गाड़ी का कागजात मांगने लगे। ड्राइवर ने एआरटीओ को कागजात सौंपा तो 10 हजार अतिरिक्त मांग करने लगे। इंकार करने पर ड्राइवर व खलासी को पीटा। रास्ते व वाहन के खर्च के लिए रखे 40 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर वादी घटनास्थल पर पहुंचा। ड्राइवर खलासी को लेकर केराकत थाने में गए। जहां मुकदमा नहीं लिखा गया। तब उसने कोर्ट की शरण ली।