फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रंगोली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

रंगोली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

Fri, 19 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रंगोली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत गुरूवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक विनोद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं की क्षमताओं को पहचानना और उसके अनुसार उन्हें अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व में सुधार लाने, उनमें नेतृत्व के गुण विकसित करने एवं उनमें जिम्मेदार नागरिक के गुण और स्वयं सेवा की भावना उत्पन्न करना ही एनएसएस का मूल उद्देश्य है। राष्ट्रीय सेवा योजना के लीडर बृजमोहन गुप्ता ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ हमारे देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रंगोली का अवलोकन प्राचार्य डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, धीरेंद्र पटेल, डॉ. संतोष, डॉ. पवन सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र, अशोक कुमार मौर्य, राकेश पाल, एनएसएस लीडर बृजमोहन गुप्ता, मयंक पांडेय, शुभम गौतम, अंकिता शुक्ला, सपना चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्र, आलोक रंजन, रियासत अली, शिवानी मिश्र, शिल्पा मिश्र, आयशा बानो, आकाश शर्मा, रजनीश शर्मा, ज्योति शुक्ल, शेरबहादुर , नीरज, शनि सिंह, लक्ष्मी, शैली चौधरी, सुनीता, सोनू गौतम, दिव्यांश, अनीता, नेहा, अमित आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed