फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डोभी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी खतरे में

डोभी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी खतरे में

Thu, 18 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
डोभी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी खतरे में

विज्ञापन
जौनपुर। डोभी क्षेत्र पंचायत के प्रमुख की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार को विद्या देवी के नेतृत्व में 63 बीडीसी सदस्यों ने डीएम को शपथपत्र देकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव सदस्यों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। ब्लाक प्रमुख पर मनमाने ढंग से काम करने से रोकने पर धमकी देते हैं।

खुटहन, सिकरारा, बक्शा के बाद डोभी के बीडीसी सदस्यों ने भी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खुटहन सिकरारा में जहां अविश्वास हो चुका है। वहीं बक्शा में 5 फरवरी की तिथि बैठक की निर्धारित की गई है। डोभी में 84 बीडीसी सदस्य हैं। जिसमें ककरापार से निर्वाचित बीडीसी सदस्य अरविंद यादव की मौत के कारण एक स्थान रिक्त है। इस दौरान 83 बीडीसी सदस्य हैं। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आते ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जरासी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या देवी ने बुधवार को डोभी ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव के विरुद्घ 63 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। डीएम ने सत्यापन के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर नोटिस लेने का आश्वासन दिया। इसे लेकर राजनैतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव सपा से जुड़े बताए जाते हैं। जिले के 21 ब्लाकों में चार ब्लाकों में अविश्वास को लेकर राजनैतिक गतिविधियां बढ़ गई है। वैसे भी खुटहन में हुए बवाल के बाद प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed