{"_id":"5a5e54d64f1c1b62268b4bf0","slug":"151613172811200-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि परिसर में लगेंगे 200 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि परिसर में लगेंगे 200 सीसीटीवी कैमरे
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को देखते हुए तैयारियां जोरों पर है। पूरे परिसर में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरा लगने के बाद पूरे परिसर की निगरानी तीसरी आंख के जिम्मे हो जाएगी। इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कैमरा लगाने के लिए एक टीम विश्वविद्यालय परिसर में डेरा डाल चुकी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर, आवासीय एवं गेस्ट हाउस परिसर में भी कैमरे लगाए जाएंगे। वैसे तो पहले से ही तैयारियां चल रही थी। लेकिन दीक्षांत समारोह को देखते हुए कैमरे लगाने में तेजी आई है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर ग्रामीणांचल से जुड़ा है। बाउंड्री न होने से गांव के लोग और पशु भी परिसर में आ जाते हैं। चोरी की कई घटनाएं भी हो चुकी है। सुरक्षा के लिहाज से और दीक्षांत को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन तकरीबन एक करोड़ रूपए इस पर खर्च कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले इंजीनियर निशांत जैन ने बताया कि 20 मजदूरों को लगाकर वायरिंग की जा रही है। एक जगह कंट्रोल रूम न बनाकर अलग-अलग विभागों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक अधिकतर कैमरे लगा दिए जाएंगे। उधर वित्त अधिकारी एमके सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से और परीक्षा में पारदर्शिता बरते जाने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन