फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बूथ स्तर पर वोट बढ़वाने पर दिया गया जोर

बूथ स्तर पर वोट बढ़वाने पर दिया गया जोर

Wed, 17 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर पर वोट बढ़वाने पर दिया गया जोर

विज्ञापन
मुफ्तीगंज। बूथ कमेटी के पदाधिकारी हमारी फौज हैं। उन्हें अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनवाना चाहिए क्योंकि इसके बिना चुनाव की लड़ाई नहीं जीती जा सकती है। यह बात सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने मंगलवार को केराकत डाकबंगले में केराकत विधान सभा क्षेत्र के बूथ कमेटी समीक्षा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव में बूथ कमेटी के पदाधिकारी अपने- अपने बूथ पर जितना ज्यादा वोट बढ़वा लेंगे। उतना ही मजबूती से हम चुनाव लड़ कर जीत हासिल कर सकते हैं। जब हमारे पास अपना वोट ही नहीं रहेगा तो चुनाव कैसे जितेगे। इस लिए हर बूथ कमेटी के प्रभारी और बूथ अध्यक्षों का कर्तव्य है कि अपने- अपने बूथ पर वोट बढ़वाने का कार्य करें। पूर्व सांसद तुफानी सरोज ने कहा कि हमें जो लड़ाई लड़नी है। वह बूथ कमेटी के कार्यकर्ता के बल पर लड़ना है। बूथ पर सारी लड़ाई इन्हीं के बल पर लड़ी जाती है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का जगह- जगह स्वागत किया गया। इस दौरान हनुआडीह मोड़ पर ग्राम प्रधान रामनेत यादव और पूर्व अध्यक्ष सत्यानारयन यादव, देवकली बाजार में ग्राम प्रधान शिवबदन यादव और केराकत में विधान सभा अध्यक्ष फूलचंद यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर चंद्रबली यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र राम, सत्यनारयन चौहान, संजय सरोज, कृपा यादव, निरज यादव रमाशंकर यादव व बूथ कमेटी के प्रभारी आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed