फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गणतंत्र दिवस की तैयारियों की डीएम ने किया समीक्षा

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की डीएम ने किया समीक्षा

Wed, 17 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों की डीएम ने किया समीक्षा

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराई जाए। 25-26 जनवरी को सभी शहीद स्मारक व शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण किया जाए।

डीएम ने बताया कि 25, 26 व 27 जनवरी को सभी कार्यालय भवनों, शाही पुल और अन्य स्मारकों पर प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया, जिसमें उपजिला मजिस्ट्रेट सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। कमेटी 23 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों में तीन स्तर की प्रतियोगिता कराएग। कक्षा 5 तक चित्रकला, कक्षा 6 से 8 व कक्षा 9 -10 तक निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई जाएगी। तीनों स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दस-दस प्रतिभागियों को पुलिस लाइन में 26 जनवरी को पूर्वाह्न 9:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। कमेटी नगर के महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित कर स्वंयसेवी संस्थाओं के जरिए तोरणद्वार बनवाएगी, जिसमें तीन श्रेष्ठ द्वार को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने ध्वजारोहण के समय सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से मौजूद रहने को कहा। सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण होगा। इससे पहले 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी। स्टेडियम में क्रास कंट्री दौड़ होगी और 7.30 बजे से 8 बजे तक मंदिरों, मस्जिदों व गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं होंगी। सुबह 9.30 बजे से पुलिस लाइन में परेड का कार्यक्रम होगा। 10 बजे से समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण व खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र, नगर मजिस्टेऊट इन्द्रभूषण वर्मा, सीओ नगर नृपेन्द्र, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियर्दशनी, केराकत मंगलेश दूबे, मड़ियाहं रमापति बिंद, बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के एन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed