फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि के 375 का कालेजों का नहीं जमा हुआ परीक्षा फार्म

पूविवि के 375 का कालेजों का नहीं जमा हुआ परीक्षा फार्म

Fri, 12 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पूविवि के 375 का कालेजों का नहीं जमा हुआ परीक्षा फार्म
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों के 375 कालेजों का परीक्षा फार्म जमा करने से विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनकार कर दिया है। कालेजों ने एससी छात्रों का परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर आनलाइन तो कर दिया लेकिन छात्रों की फीस जमा नहीं किया। जिसके कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कालेजों के परीक्षा फार्म की हार्ड कापी लेने से इंकार कर दिया है। फार्म जमा नहीं किए जाने पर कालेज संचालकों ने कोर्ट का सहारा लिया है। हालांकि अभी तक कालेजों को न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है। विवि की मुख्य परीक्षाएं मार्च से प्रस्तावित हैं। यदि समय से परीक्षा फार्म नहीं जमा हुआ तो छात्रों की परीक्षा फंस सकती है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सत्र 2018 की मुख्य परीक्षा में विवि से जुड़े पांच जिलों में कुल 805 कालेज शामिल होंगे। इल कालेजों में 5.35 लाख छात्र पंजीकृत हैं। मुख्य परीक्षा के लिए आन लाइन आवेदन जमा करने की तिथि नियत की गई थी। तिथिवार कालेजों को परीक्षा आवेदन की हार्ड कापी, नामिनल रोल और परीक्षा फीस की जमा रसीद जमा करने का निर्देश दिया गया था। आवेदन की हार्ड कापी जमा करने के लिए अंतिम तिथि 11 जनवरी नीयत की गई थी। निर्धारित तिथि तक 430 कालेजों ने परीक्षा के लिए आनलाइन किए आवेदन की हार्ड कापी, नामिनल रोल और विवि में जमा किए शुल्क की रसीद विवि में जमा कर दिया। 375 कालेजों ने परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन तो कर दिया लेकिन एससी छात्रों की फीस विवि में नहीं जमा किया। जिसके कारण विवि के परीक्षा विभाग ने परीक्षा फार्म की हार्ड कापी, नामिनल रोल जमा करने से इनकार कर दिया। विवि प्रशासन का कहना है कि एससी छात्रों की फीस कालेजों ने नहीं जमा किया है। जिसके कारण इन कालेजों की परीक्षा आवेदन जमा नहीं किया जा रहा है। कालेज पहले विवि में छात्रों की परीक्षा फीस जमां करके उसकी रसीद के साथ हार्ड कापी जमा करेंगे तभी उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन नहीं जमा होने पर कालेज संचालकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

कोट---
कालेजों को निर्देश दिया था कि 11 जनवरी तक छात्रों का विवरण विवि में जमा कर दें लेकिन केवल 430 कालेजों ने ही परीक्षा फार्म की हार्ड कापी, नामिनल रोल और विवि में जमा किए गए शुल्क की रसीद जमा किया है। 375 कालेजों ने परीक्षा शुल्क का रसीद नहीं दिया। जिसके कारण इन कालेजों का आवेदन नहीं जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद तिवारी, परीक्षा अधीक्षक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed