फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का सांसद ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का सांसद ने किया उद्घाटन

Thu, 07 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का सांसद ने किया उद्घाटन
जौनपुर। जन कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पिलखिनी गौराबादशाहपुर का उद्धाटन सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पिलखिनी में खुलने से काफी हद तक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस केंद्र से पॉच कोर्स जिसमें जूनियर साफ्टवेयर डेवलपर, सिलाई मशीन आपरेटर, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन, डिस्टीब्यूटर सेल्समैन संचालित किए जा रहे हैं। जिनकी अवधि तीन माह से छह माह तक होगी। इन कोर्सों में 15 से 35 आयु वर्ग के लोग जो 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण हो प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने युवाओं एवं युवतियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास हमारे प्रधान सेवक प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिससे हमारे क्षेत्र की जनता को स्वरोजगार, सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में 100 प्रतिशत रोजगार मिलेगा। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि जन कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी प्रदान कराया जाएगा। निदेशक अरविंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां पर संचालित कोर्स के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पूर्णतया नि:शुल्क प्रशिक्षण है। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि यह पूरे भारत में 531 जगहों पर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के 25 केंद्रों में यह पहला केंद्र होगा, जहां पर गुणवत्तापूर्वक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें तीन से छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर नौकरी आसानी से पाई जा सकती है। प्रशिक्षण के उपरांत जो सर्टिफिकेट दिया जाएगा वह देश एवं विदेश में भी मान्य होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत क्षेत्र की जनता को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर विनोद राय प्रधानाचार्य, बृजेश सिंह, सुधीर सिंह, संतोष सिंह बघेल, डॉ. अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेश सिंह टोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed