{"_id":"5c30fd13bdec2256c822bbc7","slug":"151546714387-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा घर बन गया है हॉट पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा घर बन गया है हॉट पैड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। मंडी परिषद की ओर से जगह-जगह बनवाए गए हॉट पैड कूड़ाघर बन गए हैं। कहीं लोगों ने हॉट पैड में पुआल रख दिया है तो कहीं उपले रखे गए हैं। कुछ स्थानों पर लोग मवेशियों को बांध रहे हैं। मंडी परिषद द्वारा कृषि उत्पादों का बाजार लगाने के लिए जगह जगह हॉट पैड का निर्माण कराया गया है। स्थान का चयन सही न होने के कारण वहां बाजार आज तक विकसित नहीं हो सका।
बटाऊबीर-लेदुका मार्ग पर एग्रीकल्चरल मार्केटिंग हब चकरी पर ग्रामीणों द्वारा पुआल रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। बटाऊबीर-लेदुका मार्ग पर लेदुका बाजार से पहले पेयजल टंकी के पास लाखों रुपये सरकार ने खर्च कर वर्ष 2013 में मंडी परिषद द्वारा एग्रीकल्चरल मार्केटिंग हब चकरी का निर्माण कराया था। सुविधा के दृष्टिकोण से हब के दोनों तरफ सोलर लाइट और इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगवाया गया है। जिसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कर दिया गया है। लेकिन मार्केटिंग हब बनने के बाद से आज तक उस पर दुकानें नहीं सजी। लेकिन ग्रामीणों द्वारा पुआल रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उपेक्षा के हालात यह कि यह मार्केटिंग हब झाल-झंखाड़ से पट गया है। उधर बक्शा के मई, गोरियापुर, तेजीबाजार समेत कई अन्य स्थानों पर बने हॉट पैड पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। अधिवी्ता एनपी सिंह, राम अवतार मौर्य, राघवेन्द्र सेठ का कहना है कि सरकार की मंशा पर पूरी तरह पानी फिर रहा है।