फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जश्ने ग़ौसुलवरा में मनकबत व पेश किए नातिया कलाम

जश्ने ग़ौसुलवरा में मनकबत व पेश किए नातिया कलाम

Tue, 09 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जश्ने ग़ौसुलवरा में मनकबत व पेश किए नातिया कलाम

विज्ञापन
खेतासराय। नगर के मदरसा अहलेसुन्नत एजाजुल उलूम के तलबा की जानिब से बीती रात जश्ने ग़ौसुलवरा की महफ़िल सजाई गई। महफ़िल में शायरों ने मनकबत व नातिया कलाम के नजऱाने पेश किए। वही उलमा ने ग़ौसुल आजम के हयाते पाक और उनकी तालीम पर रोशनी डाली । महफ़िल का आगाज कारी इमरान साहिब ने तिलावत कुरान पाक से किया। जलसे को खिताब करते हुए मौलाना मुजहिदुल हक़ ने कहा कि आज के दौर में ग़ौसे पाक की तालिम बेहद अहम है। तलबा को चाहिए कि उनकी तालीमात की रोशनी में अपनी जिंदगी बसर करे।

मौलाना हक़ ने कहा कि शरीयत की पाबंदी के बग़ैर कोई शख्स अल्लाह का वली नहीं हो सकता। ग़ौसे पाक पैदाइशी वली के साथ आले रसूल भी थे। जबलपुर से आए मौलाना डा. रूहूल अमीन ने कहा कि इस्लाम कि शरियत 1400 साल पुरानी है। हमारे रसूल मोहम्मद साहिब ने अपनी उम्मत को सच्चाई और ने की का रास्ता दिखाया। रसूल अकरम के पर्दा फरमाने के बाद ग़ौसुल आजम अब्दुल कादिर जिलानी ने उनके रूहानी फ़ैज से इल्म और इंसानियत का डंका बजाया। डा. अमीन ने कहा कि आज का विज्ञान जिस फायदे को बता रहा है वो हमारे रसूल और सहाबा की सुन्नत में 1400 साल पहले से मौजूद है। महफिल में मौलाना मंजऱ दिनरपुरी, सद्दाम प्रतापगढी, मौलाना हामिद रजा जौनपुरी ने हजूर ग़ौसुल आजम की शान में मनकबत के नजऱाने पेश किए। जलसे की सदारत कारी जलालुद्दीन बरकाती व संचालन हाफिज आलमगीर ने की ।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से मदरसे के नाजिम सय्यद ताहिर हाफिज शफ़ीक़ कारी मेराज मौलाना इंतेख़ाब सुहैल बरकाती हाफिज अजमल सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed