{"_id":"5a5270cb4f1c1b273c8b545f","slug":"151535244111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल पहलवानों ने आजमाए दांव -पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल पहलवानों ने आजमाए दांव -पेंच
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर(ब्यूरो)। फ्यूचर इंस्टीच्यूट के तत्वावधान में रविवार को जय बजरंग व्यायामशाला सेवईनाला पर बाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बाल पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच आजमाए। विजेता पहलवानों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी रहे।
इस कुश्ती दंगल में ठाकुर द्वारा के राकी यादव ने सेवईनाला के अंकित को, गजना के विपुल ने सेवईनाला के अमित को, बालेमऊ के लाला ने रत्तीपुर के प्रदुम्न को, लीलाटवीर के निरंजन ने केराकत के दीपक को, एकौनी के शिवानंद ने पेसारा के बृजेश को, एकौनी के ही अभिषेक ने केराकत के संजय को और मोहिउद्दीनपुर के यादवेंद्र ने रत्तीपुर के सत्यप्रकाश को पराजित किया। निर्णायक की भूमिका डा. सुदर्शन ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव ने किया। आयोजक विवेक यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राममूरत यादव, कमला यादव, रजनीश मिश्र, शशिकांत यादव, लाले पाल, कृष्णकुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।