फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शीतावकाश के कारण प्रायोगिक परीक्षा प्रभावित

शीतावकाश के कारण प्रायोगिक परीक्षा प्रभावित

Sun, 07 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शीतावकाश के कारण प्रायोगिक परीक्षा प्रभावित
मछलीशहर। जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा द्वितीय चरण की परीक्षा एक से 15 जनवरी के बीच संपन्न होनी है। विद्यालय में चल रहे शीतावकाश के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रभावित हुई है। साथ ही प्राइवेट परीक्षा के फार्म भरने में हुई धांधली की शिकायत की जांच चल रही है। जिसके कारण नामावली तैयार कर विद्यालयों को नही भेजी गई है। दोनों परिस्थितियों में प्रायोगिक परीक्षा प्राभावित हो रही है। यूपी बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में एक से 15 जनवरी के मध्य प्रैक्टिकल परीक्षा होनी है। कड़ाके की ठंड के कारण विद्यालयों में शीतलहर के चलते 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अवकाश की स्थिति में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम हो गई हैं। ऐसे में प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर विद्यालय के जिम्मेदार परेशान हैं। परीक्षकों से सम्पर्क कर केअवकाश के बाद तिथि निर्धारित करने की कवायद शुरू है। शीतलहर के लंबे समय तक जारी रहने की स्थिति में परीक्षा का बाधित होना तय है। उधर प्राइवेट फार्म भरकर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के फार्म अग्रसारण के समय अनियमितता बरतने की शिकायत हुई जिसकी जांच यूपी बोर्ड द्वारा कराई जा रही हैं। ऐसे में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की नामावली उनके अग्रसारण केंद्र को नहीं भेजी गई है। इस परिस्थिति में प्रैक्टिकल परीक्षा प्रभावित हो रही है। इस सम्बंध में जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होगी। शीतावकाश के कारण परीक्षा कार्यक्रम में फेर बदल नहीं किया जाएगा। प्राइवेट परीक्षार्थियों की नामावली उपलब्ध न होने पर पंजीकरण के आधार पर प्रैक्टिकल परीक्षा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed