फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पालिका परिषद की पहली बैठक में लिए गए कई निर्णय

नगर पालिका परिषद की पहली बैठक में लिए गए कई निर्णय

Sun, 07 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की पहली बैठक में लिए गए कई निर्णय

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम वार्ड नम्बर 25 गोला मंडी की सभासद दीपा जायसवाल को अध्यक्ष द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
14वाँ वित्त आयोग/अवस्थापना विकास निधि की प्रस्तावित कार्य योजना पर विचार किया गया। साथ ही विकास कार्य के लिए घन प्राप्ति हेतु शासन को पत्र प्रेषित किये जाने का प्रस्ताव पास किया गया। भीषण ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए ग़रीब बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया। भवन नामांतरण, संशोधन संबंधी पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। विगत बोर्ड द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव, दुकान किराया वृद्धि का अनुमोदन किया गया। मीट मार्केट दुकान आवंटन पूर्व में स्वीकृत न होने के कारण निरस्त कर पुन: आवंटन की कार्यवाही का प्रस्ताव पास किया गया। स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य पर निर्णय लिया गया। बैठक में अवर अभियंता घनश्याम चित्र गुप्त, कर अधीक्षक कमलेश कुमार, अवर अभियंता जल शिवानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उठाएंगे घर से कूड़ा
मछलीशहर। नगर पंचायत समिति की पहली बैठक में सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सीटी बजाकर घर-घर से कूड़ा उठाने, नए शौचालय का निर्माण कराने तथा प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एलईडी बल्ब की खरीद करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की अध्यक्ष शबीना बानो की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई जिसमें सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कूड़ा उठाने के लिए आयी एक नई गाड़ी को अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सफ़ाई कर्मियों को डोर टू डोर जाकर कचरा इकट्ठा करने का निर्देश जारी हुआ। कचरा एकत्रीकरण के दौरान कर्मचारियों को सीटी बजाकर गृहस्वामी से घर का कचरा गाड़ी में डालने की अपील करने की हिदायत दी। नगर में शौचालयों का निर्माण करने की योजना बनाई गई। इसके लिए स्थान चयनित करने में सभासदों से सहयोग करने की अपील की। शीतलहर को देखते हुए और भी स्थानों पर अलाव जलवाने पर सहमति बनी। नगर की गलियों में प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए एलईडी बल्ब खरीदने पर सहमति हुई।

गलियों में लगेगी एलईडी
मडियाहूं। नगर पंचायत की पहली बैठक शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से स्वच्छता सर्वेक्षण पर विचार किया गया। सफाईकर्मियों को डोर टू डोर जाकर कचरा उठाने को कहा गया। पूरे नगर में प्रकाश व्यवस्था के लिए मुख्य मार्ग से गलियों तक एलईडी बल्ब लगाने का प्रस्ताव पास हुआ। मुख्य दो बड़े कार्य रानी झील पुलिया से ददरा बाईपास नगर सीमा तक व गौशाला से नगर सीमा तक दोनों पटरियों पर इंटरलाकिंग का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक डॉ. लीना तिवारी ने कहा कि तीन करोड़ की लागत से नगर में सीसीटीवी व वाईफाई का प्रस्ताव भेजा है। नगर में रोडवेज के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed