{"_id":"5a4d2f894f1c1bfc0f8b7797","slug":"15150080501-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानक के पैथोलाजी सेंटरों का हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानक के पैथोलाजी सेंटरों का हो रहा संचालन
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। नगर और आस पास के बाजारों में मानक की अनदेखी कर पैथोलाजी सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। अकेले कस्बे में 20 से अधिक जांचघर और नमूना संग्रह केंद्र, 10 से अधिक अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हो रहे हैं।
नगर में रेडियोलाजिस्ट और एमडी पैथ की संख्या नगण्य है। नगर में 20 पैथोलाजी सेंटर, तीन दर्जन से अधिक नर्सिंग होम और 10 से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित है। इन केंद्रों के पास न न तो नमूने का ब्लड रखने का उपकरण है और न ही दूसरी सुविधाएं। किसी तरह की गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग छापामारी करता है। कुछ सप्ताह तक केंद्र बंद रहते हैं। उसके बाद फिर से धंधा शुरू हो जाता है। तमाम झोलाछाप ने क्लीनिक खोल रखी है, जहां प्रसव से लेकर बच्चों तक का इलाज किया जा रहा है। इन फर्जी चिकित्सालयों में मोटी रकम ऐठी जा रही हैं। सीएमओ डा. ओपी सिंह का कहना है कि समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। कहीं से शिकायत मिलने पर छापामारी की जाएगी।