{"_id":"5a4d2e9f4f1c1b0a788b66a8","slug":"1515007816220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 माह का बकाया मानदेय देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 माह का बकाया मानदेय देने की मांग
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। 20 माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) संघ के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान 20 माह से बकाया मानदेय देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने बताया कि बीडीओ से बात करने पर उनके कंटेजेंसी व अन्य तरह की बहानेबाजी करते हैं। जबकि प्रदेश के कई जनपदों में प्रशासनिक व्यय मद में उपलब्ध धनराशि से नियमित ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान किया किया जाता है। लेकिन अभी हमारे जनपद में ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को 20 माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। जिससे हम लोग आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। साथ ही भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री डा.श्यामशंकर मिश्र, पुष्पा, जयप्रकाश शुक्ला, सैय्यद हसन अब्बास, निशानाथ, विवेक उपाध्याय, विवेक सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।