{"_id":"5a4bd3b84f1c1b96368b81c2","slug":"151491900817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास का खाका खीचने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास का खाका खीचने की तैयारी
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी को होनी है। जिसमें शहर के विकास का खाका तैयार होगा। बोर्ड की पहली बैठक कराने की तैयारी करने में जहां नगर पालिका प्रशासन जुटा हुआ है। वहीं सभासद भी अपने -अपने वार्डों में सुविधाओं व विकास कार्य कराने को लेकर प्रस्ताव बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष व सभासद का चुनाव हुए एक महीना बीत चुका है। लेकिन अभी तक नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक नहीं हो पाई थी। जिससे शहर के विकास का कार्य ठप सा हो गया था। लेकिन शासन से एक सप्ताह पहले आए शासनादेश में सात जनवरी के अंदर बोर्ड की पहली बैठक कराने का फरमान जारी किया गया है। जिसके बाद से नगर पालिका प्रशासन द्वारा बैठक कराने की तैयारी शुरू कर दी है। हालत यह है कि वह छह जनवरी को बोर्ड की पहली बैठक कराने की तिथि भी निर्धारित कर दी है। वहीं इसकी जानकारी बोर्ड के सभी सदस्यों को भी दे दी गई है। इसके बाद सभासद अपने-अपने मुहल्लों में व्याप्त कमियों को दूर करने और सुविधाओं से लैस करने के लिए कार्यो का प्रस्ताव बनाने में जुट गए हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष भी शहर का सर्वांगीण विकास का प्रस्ताव बना रहे हैं। जिसको बोर्ड की पहली बैठक में सर्व सम्मति से पास किया जाएगा।
कोट:
नगर पालिका परिषद जौनपुर के बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी को होगी। इसकी जानकारी बोर्ड के सभी सदस्यों को दे दी गई है। जिसमें सदस्यों द्वारा शहर के विकास के लिए दिए गए प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने के बादपास किया जाएगा।
विज्ञापन
कृष्णचंद्र
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका