फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जन्म दिन पर पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई बधाई

जन्म दिन पर पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई बधाई

Tue, 26 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जन्म दिन पर पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई बधाई
अटरविहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर केक काटने भाजपा नेता
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन सोमवार को जिले भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटे और उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

भाजपा की जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव के आवास पर भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में देश को दिशा देने का काम किया था। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप तिवारी, अमित श्रीवास्तव, नीतू सिंह, उषा मौर्या, मंजू उपाध्याय मौजूद रहीं। सांसद डा. केपी सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर विनोद तिवारी, विनय सिंह, आनंद सिंह, अजय सिंह, भागवत मौजूद थे। टीडी कालेज में प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन और पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. हरिवंश यादव, डा. क़ेडी सिंह, डा. रामआसरे सिंह, डा. हरिओम त्रिपाठी मौजूद रहे । महावीर कान्वेंट स्कूल में भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गयाष इसमें राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, अतुल जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बक्शा: वीरभानपुर गांव में भाजपा ने अटल का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान ज्ञानदेव दूबे , राजमणि सिंह, अरुण उपाध्याय, आशीष जायसवाल, शैलेन्द्र दूबे मौजूद रहे। मुफ्तीगंज: भुईली प्राथमिक विद्यालय में अटल विहारी के जन्मदिन पर केक काटा गया। इस दौरान रामयश विश्वकर्मा, अनीश पाण्डेय, जयंत सिंह मौजूद रहे। गौराबादशाहपुर में भाजपा नेता अशोक सिंह, खुटहन में मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, बदलापुर कस्बे के चंदनशहीद मार्ग स्थित राजकेशर के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में केक काटा गया। इस दौरान अखिलेश मिश्रा, हरीलाल मोदनवाल, विनोद शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय में संजीव कुमार, किशोरी लाल गुप्त, डा. अमलेंद्र गुप्ता, प्यारे मोहन, बरसठी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबुरी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री जन्मदिन पर संदीप सिंह ने 37 छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किया। परियत बाजार में केपी मिश्रा के आजाद सिंह, विजय बिंद, कमलेश सिंह, शिव बहादुर यादव सुशासन दिवस के रूप में अटल विहारी का जन्मदिन मना। इस दौरान प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, शशिकांत शुक्ल मौजूद रहे। मडियाहूं: ददरा गांव में तारक सरोज के नेतृत्व में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में विधायक डा. लीना तिवारी ने कहा कि अटल विहारी के जीवन को प्रेरणादायक बताया। भारत गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय सचिव जय प्रकाश पांडे और भाजपा नेता आनंद दुबे के नेतृत्व में केक काटा गया। मछलीशहर रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह और ब्रह्मदेव तिवारी के नेतृत्व में केक काटा गया। ब्रह्मदेव तिवारी और अभिषेक सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। धर्मापुर: भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, उमेश सिंह, गुड्डू सिंह, अजीत चौहान ने अटल विहारी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed