{"_id":"5a4148ac4f1c1bce6d8b61c6","slug":"151422804116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज सेवा ठप्प परिचालक से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज सेवा ठप्प परिचालक से होगी रिकवरी
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। जिला मुख्यालय के लिए मीरगंज से जुलाई में शुरू की गई रोडवेज बस सेवा घाटे के चलते बंद हो गई। कम राजस्व मिलने के कारण विभाग ने परिचालक को पचास हजार रुपये की रिकवरी का नोटिस भेजा है। बस न चलने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
जुलाई में परिवहन निगम ने मीरगंज से जनपद मुख्यालय के लिए बस चलाई थी। मछलीशहर सांसद प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था। इसके बाद से बस चलने लगी। मीरगंज से सवारी नहीं मिलने के कारण लोगों ने बस को जंघई से चलाने की मांग की थी। इसी बीच परिवहन विभाग ने बस को घाटे में दिखाकर परिचालक के नाम 49589 रुपये का रिकवरी थमा दिया जिसके चलते एक सप्ताह से बस का संचालन बंद है। इससे जिला मुख्यालय जाने वालों को दिक्कत हो रही है। परिचालक राहुल यादव ने बताया की सवारियां कम मिलने से विभाग ने रिकवरी की नोटिस दिया है। अब मीरगंज से संचालक हो पाना मुश्किल है। एआरएम केशरी नंदन चौधरी का कहना है बस का संचालन जंघई से करने पर विचार किया जाएगा।