{"_id":"5a3ab4fa4f1c1bf4688c27c8","slug":"151379700812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर की पटरी कटने से सिंचाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर की पटरी कटने से सिंचाई बाधित
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा सहायक खण्ड 36 मुख्य शाखा से निकलने वाली माइनर की उप शाखा की माइनर की पटरी को लूरखुरी गांव के पास कुछ दबंगों ने काटकर अपने खेत में मिला लिया है। जिससे माइनर में पानी नहीं आने से सिंचाई कार्य बाधित है। शिकायत के बावजूद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने शीघ्र मामले का निस्तारण करने की मांग की है।
शारदा सहायक खण्ड 36 मुख्य शाखा से निकलने वाली माइनर धार्मापुर ब्लाक के अमरा एव बकथरी गांव से होती हुई मल्लूपुर, देदुवान से होकर गुजरी है।इसी उप शाखा से लूरखुरी से होकर आधा किमी लम्बी माइनर जमुवारी जाती है।जिसके सहारे सैकड़ो किसान खेत की सिंचाई करते है।लूरखुरी गांव के कुछ दबंग उक्त माइनर की पटरी काटकर खेत मे मिला लिए है।जिससे पानी जमुवारी गांव तक नहीं पहुच पा रहा है।जब भी कोई किसान माइनर में पानी खोलता है तो दबंग आकर फाटक गिरा देते है। जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान कल्पनाथ राय, ऋषिकेश त्रिपाठी ,सुधीर यादव, राजेन्द्र प्रसाद आदि ने बताया कि इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर रोष प्रकट की। साथ ही शीघ्र मामले का निस्तारण करने की मांग की है।