फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिवनंदन का प्रदेश स्तर के लिए हुआ चयन

शिवनंदन का प्रदेश स्तर के लिए हुआ चयन

Thu, 21 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिवनंदन का प्रदेश स्तर के लिए हुआ चयन
युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में भोजपुरी गायक रसूलपुर गांव निवासी शिवनंदन मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विदेशिया गीत की बेहतरीन पस्तुतीकरण करने पर उनको यह स्थान मिला है। इसी के साथ उनका चयन प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है।मंडल में प्रथम स्थान पाने से क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी रामसूरत मौर्या के पांच पुत्रो में दूसरे नंबर के शिवनंदन की बचपन से ही गीत संगीत में रुचि रही है। इलाहाबाद में संगीत से स्नातक के बाद वे स्नात्कोत्तर भी संगीत बिषय से कर रहे है। अपने गायन कौशल के दम पर जिला स्तर पर युवा कल्याण विभाग द्वारा उन्हें कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है। शिवनंदन द्वारा खुटहन में एक संगीत प्रशिक्षण केंद्र भी चलाया जा रहा है। उन्होंने अपने इस सफलता श्रेय माता पिता और गुरुजनो को दिया है। कहा कि आगामी 12 जनवरी को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आना मेरा लक्ष है। इसके लिये पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed