फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर क्षेत्र में कहीं भी नहीं जल रहा अलाव

शहर क्षेत्र में कहीं भी नहीं जल रहा अलाव

Thu, 21 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में कहीं भी नहीं जल रहा अलाव
कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद शहर क्षेत्र में कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। इसके लिए जिम्मेदार नगर पालिका अभी भी चुप्पी साधे बैठा है। उसके द्वारा अलाव जलाने के लिए 32स्थानों का चयन किया गया है। इन चयनित स्थानों पर उसके द्वारा लकड़ी भी नहीं गिरवाया गया है। जबकि लोग ठंड से ठिठूरने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

पर्वतीय इलाकों में हई बफबारी से तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। जिससे जिले में तीन दिनों से गलन पड़ रही है। अचानक बदले मौसम से लोग ठिठूर रहे हैं। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक घना कोहरा रहा। इसके बाद हल्की सी धूप लोगों को मिली। लेकिन फिर धिरे-धिरे कुहरा घना होता चला गया। जिससे गलन में कोई कमी नहीं आई। पूरे दिन लोग गर्म कपड़े पहने रहे। इसके बाद भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पा रही थी। नगर पालिका की ओर से शहर क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य शुरु नहीं किया गया है। चाहे स्टेशन, रोडवेज, तिराहा व चौराहा हो या फिर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका परिषद व जिला चिकित्सालय सहित अन्य कार्यालय हो। कहीं भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है। हालत यह है कि नगर पालिका स्थानों का चयन कर शांत बैठा है। उसके द्वारा भंडारी व सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, जिला अस्पताल गेट, नवाब युसुफ रोड, हरखपुर, चितरसारी,पालिका वर्कशाप केरारकोट, पंपिंग स्टेशन ताड़तला, किला, अटाला, मानिक चौक, सिपाह में हनुमान मंदिर व चौराहा,चाचकपुर फूल मंडी, पचहटियां, ओलंदगंज, विशेषरपुर, कोतवाली, चहारसू, जेसीज चौराहा,
विज्ञापन

जोगियापुर,अंबेडकर पार्क, लाइन बाजार, कलीचाबाद, कोठियावीर, कलेक्ट्रेट,सुतहट्टी, शकरमंडी तिराहा पर अलाव जलाने के लिए चयनित किया गया है।
कोट:
चयनित सभी स्थानों पर अलाव जलाने का निर्देश दे दिया गया है। वैसे इसकी जांच की जाएगी। अगर अलाव जलता नहीं पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण चंद्र
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed