{"_id":"5a3ab4124f1c1bb34a8b7810","slug":"15137967767-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व के आए आवेदनों को दी गई स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व के आए आवेदनों को दी गई स्वीकृति
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक बुधवार को बक्शा ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व के आए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पुराने ईंट उखाड़कर इंटरलाकिंग किए जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया।
सदन शुरू होते ही संचालन कर रहे प्रभारी एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव ने पूर्व के दो वर्ष के कराए गए कार्यो की जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने पिछली कार्यवाही पढ़कर सदन को सुनाया। जिस पर सदन में चर्चा शुरू की गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य फौजदार सिंह ने कुछ स्थानों पर पुराने ईंट उखाड़कर इंटरलाकिंग कराए जाने पर आपत्ति की। इसके अलावां राना सिंह ने निधि से कराये जा चुके कार्यो की धनराशि की जानकारी मांगी।जिसे सदन को बताया गया। बीडीसी धनंजय तिवारी ने ब्लाक मुख्यालय पर लगे दो-दो खराब हैण्डपम्प की तरफ सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर बीडीओ ने जल्द से जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। उमरपुर बीडीसी ने गांव में खराब हैण्डपम्प का मुद्दा उठाया। ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव ने इंटरलांकिंग पर सफाई देते हुए सदन को आश्वस्त किया। कहा कि बजट के अभाव में प्रत्येक जनप्रतिनिधि को संतुष्ट कर पाना सम्भव नहीं है। लेकिन अब मैं इंटरलाकिंग कार्य न करवाकर सिर्फ खड़ंजा कार्य ही करवाऊंगा। सदन की कार्यवाही के दौरान आइएसबी नवीन चंद श्रीवास्तव, एडीओ एजी चंद्रिका यादव, जिला अपर उद्योग सांख्यकीय अधिकारी जेएन सिंह यादव व पुष्टाहार विभाग के लोगों ने विभाग से संबंधित कार्यो व योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शकील बाबू, पूर्व प्रमुख सुल्तान अहमद, डा. भोलनाथ मौर्य, प्रधान कमलाकर मिश्र, शिवश्याम सिंह, मनीलाल यादव, मनोज सिंह, बबलू चौहान, आलोक यादव, संजीव सिंह, महेंद्र गौतम, बीडीसी संजय सिंह, शिवशंकर पाल सहित आदि बीडीसी मौजूद रहे।