फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले में पहुंची यरुशलम के विरोध की आंच

जिले में पहुंची यरुशलम के विरोध की आंच

Thu, 21 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंची यरुशलम के विरोध की आंच
येरूशलम को इजरायल की राजधानी बनाने की मुहिम को अमेरिका का समर्थन मिलने पर स्थानीय मुसलमानों ने भी विरोध जताया है। इसी मुद्दे पर बुधवार को मरकजी सीरत कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। जिसके तहत 22 दिसंबर को जुमा की नमाज के बाद जिले भर के सुन्नी और शिया मुसलमान संयुक्त रूप से शहर में प्रदर्शन करेंगे और नगर कोतवाली पर एहतेजाजी जलसा होगा। साथ ही मुसलमान अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद के मीरमस्त मोहल्ला स्थित आवास पर हुई बैठक में संगठन के लोगों ने कहा कि येरूशलम को इजराइल की राजधानी बनाने की मुहिम का समर्थन देकर अमेरिका ने साबित कर दिया है कि वह मुसलमानों का दुशमन है। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि तारीख की रौशनी में येरूशलम और पूरा इजराइल फिलिस्तीन का हिस्सा है। मुसलमानों की पहली किबला मस्जिदे अक्सा येरूशलम में ही है। यह वह मस्जिद है, जहां से हुजूरे अकरम (स.अ.व.) को मेराज अता हुई है। यह स्थान मुसलमानों को जान से ज्यादा अजीज है। जलसे में जिले के बाहर से भी जाने माने मौलाना हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अनवारूल हक गुड्डूू, डा. हसीलन बब्लू, इरशाद मंसूरी, शकील मंसूरी, मो. ताबिस छोटू, जफर मसूद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed