{"_id":"5a31798f4f1c1b8b688b847f","slug":"151319196415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा सुहेल देव ने राजभर समाज को दी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा सुहेल देव ने राजभर समाज को दी पहचान
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि राजा सुहेलदेव ने राजभर समाज को एक अलग पहचान दिलाई है। जिसकी वजह से राजभर समाज का देश में स्थान सुरक्षित है। जो समाज अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करता वह कभी तरक्की नहीं कर सकता। जल्द ही अंबेडकर पार्क लखनऊ में 28 फीट ऊँची सुहेल देव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
वे क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर गांव में आयोजित महाराजा सुहेल देव की मूर्ति की अनावरण कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों के इतिहास को बचाने के लिए भारतीय समाज पार्टी बनाई गई। जब हिंदुत्व की नीव खतरे में थी तब 18 वर्ष की उम्र में राजा सुहेल देव ने लड़ाई लड़ी। बसपा पर कहा की राजभर बिरादरी के कुछ दलालों ने अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए राजभरों के वोट को बेच दिया। अब धीरे धीरे राजभर बिरादरी ने उन चेहरों को पहचान लिया है। इस अवसर पर बृजभान राजभर, पलकधारी राजभर, बसन्त लाल राजभर, महेंद्र राजभर, सुदामा राजभर, सुरेन्द्र राजभर, अरबिंद राजभर, सर्वेश राजभर, बिनोद राजभर, राजन राजभर, बन्टी राजभर, कमलेश राजभर, नितीश राजभर, श्याम नारायण राजभर आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश राजभर ने किया।