फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खो खो टीम का चयन

खो खो टीम का चयन

Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खो खो टीम का चयन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय खो-खो पुरुष प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में वर्धमान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल को पराजित किया। पूविवि टीम का चयन मैसूर में होने वाली मैसूर में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सदैव अनुशासन में अपने जीवन को व्यतीत करते है। पश्चिम बंगाल की तीन टीमों का अखिल भारतीय प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई दी। कुलसचिव संजीव सिंह, अध्यक्ष मेजर डा. एसपी सिंह, खेल सचिव डा. शेखर सिंह, आयोजन सचिव डा. प्रशांत राय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के पर्वेक्षक महेंद्र कुमार ने सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 25 विश्वविद्यालय की टीमों ने भाग लिया था। अंतिम दिन के चार मैच आयोजित हुए अंको के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रथम, वर्धमान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल द्वितीय,नार्थ बंगाल विश्वविद्यालय तृतीय और विद्यासागर विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed